उत्तराखंड में 24 घंटे में 3 बड़े सड़क हादसे, 3 की मौत, 8 घायल – roglognews

उत्तराखंड में 24 घंटे में 3 बड़े सड़क हादसे, 3 की मौत, 8 घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर 3 सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में 3 लोगों की जान चली गई. 8 लोग घायल हुए हैं. ये सड़क दुर्घटनाएं नैनीताल के भवाली, चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे और देहरादून के मोहकमपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुए हैं.

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में लखनऊ के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में कार सवार एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई. चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हैं. पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई से घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. वहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पर्यटक मुक्तेश्वर घूमने के बाद वापस नैनीताल की तरफ लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया.

चमोली जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भी हादसा हुआ है. बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार तीर्थयात्रियों के ऊपर बड़े पत्थर गिर गए. बड़े बोल्डरों की चपेट में आकर युवक बाइक समेत 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे. इस हादसे में बाइक सवार दोनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई. दोनों युवक हरियाणा निवासी थे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

राजधानी देहरादून में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला. थाना नेहरू क्षेत्र के मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने 3 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक समेत 4 लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!