यात्रियों और दुकानदारों में मामूली बात को लेकर मारपीट हुई, पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया

धर्मनगरी हरिद्वार में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हर की पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों और दुकानदारों के बीच मामूली कहासुनी अचानक तकरार में बदल गई. गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया. क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया.

पुलिस ने ऑपरेशन ‘लगाम’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया. इनसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ की गई. जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि खासकर ऐसे पवित्र स्थलों पर, जहां देशभर से श्रद्धालु आते हैं, वहां अनुशासनहीनता और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने कहा की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आगे की जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने व्यापारियों और यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!