भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस का समापन, सीएम धामी ने की शिरकत, कही ये बड़ी बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे. जहां उन्होंने जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह ने भाग लिया. सीएम धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों और उद्योगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर दोनों के विकास के लिए कार्य कर रहा है.

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों के लिए और उसके साथ-साथ उद्योग, दोनों के विकास में एक अच्छा समन्वय बना रहा है. हमारा भी प्रयास है कि हमारे श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलते रहे. उत्तराखंड में भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि सब लोग मिलकर उत्तराखंड को एक समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाए. इसमें हमारे श्रमिक भाई भी अपना योगदान दे रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. लगातार बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा कि, कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है. जिसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उनके द्वारा कावंड़ मेले को लेकर समीक्षा बैठक ली जाएगी.

मॉनसून पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मॉनसून को लेकर भी तैयार है. उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान कई दैवीय आपदाएं देखने को मिलती हैं, जिनको रोकी तो नहीं जा सकती लेकिन इस तरह की दैवीय आपदाओं के बाद रिस्पॉन्स टाइम को कम करके जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू हो, ऐसी व्यवस्था की जा सकती है.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!