14 अगस्त को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों का चुनाव, अधिसूचना जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए चुनाव 14 अगस्त को होंगे और उसी दिन मतगणना व परिणामों की घोषणा होगी।

गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, कनिष्ठ व ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए नामांकन 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक, नामांकन वापसी 12 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक जबकि मतदान 14 अगस्त को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद शुरू हो जाएगी।

अधिसूचना जारी होने के बाद जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के रणनीतिकार चौकन्ने हो गए हैं। जिसके पाले में जितने सदस्य हैं, उनका साथ बने रहने व विपक्षी के पाले से सदस्यों को खींचने की रणनीति बनाई जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वंदना के अनुसार ब्लाक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, निर्वाचन अधिकारी-सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती की जा चुकी है।

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!