
हल्द्वानी के शुद्धिकरण मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून कोतवाली पहुंचे और मामले में अपनी तहरीर दी। कांग्रेस ने शुद्धिकरण की घटना को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए इस पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी में कार्यक्रम के बाद जिस तरह शुद्धिकरण किया गया, वह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर इस घटना को अंजाम दिया गया, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं द्वारा इसे सही ठहराया जा रहा है, जो एक बड़े समाज और आबादी का अपमान है।गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को साजिशन कार्रवाई बताया और कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशभर की कोतवालियों में तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार से कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कानून का समान रूप से पालन नहीं होगा तो कांग्रेस सरकार को कानून का पालन कराने के लिए मजबूर






