
राजधानी के कांग्रेस भवन में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी के सदस्य और गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा एवं उत्तराखंड के समस्त मतदातों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की 2019 की अपेक्षा कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है और वो इस प्रदर्शन को आगे भी बेहतर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा भाजपा ने अपनी ताकत के बल पर कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल किया।
गणेश गोदियाल ने कहा की जनता से मिली ताकत संघर्ष में काम आएगी।साथ हि उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के कारण भी कांग्रेस की हार हुई है, जिन्होंने किसी न किसी लालच में आकर भाजपा का साथ दिया। ये नतीजे हमारे लिए भी और जनता के लिए भी चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा की राज्य की जनता को बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर हमारा साथ देना चाहिए था।