
उत्तराखंड राज्य में लंबे समय से देखा गया है कि डॉक्टर पहाड़ों पर जाने से बचते हैं, लेकिन अब इसका समाधान होते दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने डॉक्टर दिवस के अवसर पर डॉक्टरों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा है कि अब उत्तराखंड में एक ऐसा अधिनियम लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे डॉक्टरों को सुविधाएं मिलेंगी और उनके इच्छानुसार स्थानांतरण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पहले वर्ष में डॉक्टर को उसकी पसंद का स्थानांतरण नहीं मिल पाता है, तो यह सुनिश्चित होगा कि तीन साल बाद उसे किस स्थान पर ट्रांसफर मिलेगा। इससे डॉक्टरों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। इसके अलावा, उन्होंने डॉक्टरों को आवास और अन्य सुविधाएं देने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि जब डॉक्टरों का ट्रांसफर होगा तो उन्हें उस स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे आसानी से इलाज कर सकेंगे। इससे यह प्रतीत होता है कि अब जो समस्याएं पहाड़ी क्षेत्रों में आती थीं, जैसे कि डॉक्टर पहाड़ पर जाने से बचते थे, उन समस्याओं का समाधान हो सकेगा और डॉक्टर पहाड़ पर जाने से नहीं कतराएंगे। इसके साथ ही, जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।