
उत्तराखंड पुलिस की ओर सेराज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने जानकारी दी कि हाल ही में प्रदेश में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के मद्देनज़र, उत्तराखंड पुलिस द्वारा 1 सितंबर से वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है।
जो अपराधी अब तक गिरफ्तारी से बचे हुए हैं, उन पर इनाम घोषित किए जा रहे हैं। जिन पर पहले से इनाम है, उनकी राशि भी बढ़ाई जा रही है ताकि गिरफ्तारी जल्द हो सके। इसके साथ ही, पुलिस द्वारा किरायेदारों के सत्यापन भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिन मकान मालिकों ने अब तक सत्यापन नहीं कराया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
गढ़वाल मंडल के सात जनपदों में फिलहाल 266 वांछित अपराधी हैं, जिनमें से 110 ईनामी अपराधी हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।