अजहर त्यागी और उसके साथी को लगी गोली, 1 जून को हुई थी BJP नेता रोहित नेगी की हत्या – Doon Ujala

थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ बीती रात मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर के पास हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल दोनों आरोपियों को सीएचसी गुरुकुल नारसन भेजा गया. जिसके बाद दोनों आरोपियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया.

गौर हो कि 3 मई को प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मांडूवाला के पीपल चौक पर देर रात राेहित नेगी की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद से दून पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी.

बता दें कि 3 मई की देर रात को रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, इनमें एक युवती भी शामिल थी. युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र थी. इसी दौरान युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया, वह उससे विवाद करने लगा. रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनीं तो पता चला कि वह अजहर युवती से बदसलूकी कर रहा है. जिसके बाद रोहित नेगी का भी अजहर के साथ विवाद हो गया. जैसे-तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर मामला शांत किया. कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार से अपने अपने घर की ओर चल दिए. मांडूवाला में पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त आयुष के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था.

जानकारी के अनुसार अजय त्यागी 5 साल पहले देहरादून पढ़ने के लिए आया था. इसी दौरान उसकी दोस्ती मेरठ निवासी एक युवती से हुई, जो प्रेम नगर स्थित एक कॉलेज से फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही थी. अजय की गुंडागर्दी से परेशान युवती ने उससे किनारा कर लिया और 8 महीने पहले उसकी दोस्ती रोहित नेगी के साथ हो गई. अजर त्यागी युवती को फोन कर धमकाने लगा और पीछा करने लगा. घटना वाली रात भी अजर त्यागी ने युवती को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया था, जिस वक्त वो रोहित और उसके दोस्तों के साथ थी.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!