उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ ढहा, एक बच्ची की मौत, कुछ यात्रियों के दबने की आशंका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ी दुर्घटना घटी. मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे में यात्री दब गए. सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके लिए रवाना हुई. उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में कुछ यात्री आए हैं. हादसे में मलबे में दबी एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है.

उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी टूट गई. पहाड़ी के मलबे में कुछ तीर्थयात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी. एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री इसकी चपेट में आए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एडीआरएफ की ओर से एक यात्री को मलबे से बाहर निकालकर घायल अवस्था में उपचार के लिए पीएचसी जानकीचट्टी भेजा गया, जिसका उपचार चल रहा है. डॉ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि वह खतरे से बाहर है दो अन्य लोगों को लाया जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने कहा कि अभी यमुनोत्री की ओर फंसे हुए श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है. मलबा हटाने पर पता चलेगा कि कोई दबा तो नहीं है. फिलहाल रेस्क्यू किए गए एक यात्री का उपचार चल रहा है. जिला आपदा कंट्रोल रूम ने घटना स्थल से एक बच्ची का शव निकाले जाने की पुष्टि की है.

वहीं जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है. सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचाकर राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!