मसूरी में आफत बनकर टूटी मानसूनी बारिश, जलजमाव होने से स्थानीय लोग आक्रोशित

पहाड़ों की रानी मसूरी में मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी. बारिश से बार्लाेगंज का मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और पानी की निकासी ना होने के कारण दुकानों में पानी घुस गया. जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं मुख्य मार्ग में भारी मात्रा में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं उत्तराखंड में बारिश ने 20 जून को दस्तक दे दी है.

गौर हो कि स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत ठीक उलट है. तेज बारिश के कुछ ही मिनटों में सड़कों पर पानी भर गया और दुकानों पानी घुसने से व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ा है. व्यवसायियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर बार यही होता है. पालिका केवल कागजों पर तैयारी करती है, लेकिन जब बारिश आती है तो सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाती हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था सुधारने के साथ ठेकेदारें पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है. जिन्होंने अनाधिकृत रूप से सड़क किनारे निर्माण के मलबे को डाल रखा है. फिलहाल, मौसम विभाग ने आज व आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!