हल्द्वानी में एक युवक पर युवती ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने का आरोप

एक युवती ने अपने मित्र के खिलाफ मुखानी थाने में अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल होने से उसकी शादी टूट गई है. पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि 6 जून को उसकी नैनीताल जिले के एक गांव निवासी एक युवक से शादी होनी थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी, यहां तक की उसके शादी के कार्ड भी बंट गए. पूर्व में मित्र रहे एक युवक के पास उसकी अश्लील फोटो-वीडियो थी. 20 मई को उसने फोटो वीडियो युवती के होने वाले देवर को भेज दिए. युवक मित्र ने साजिश के तहत फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मेरी अश्लील तस्वीरें और मैसेज भी वायरल कर दिए. जब वीडियो युवती के होने वाले पति ने देखा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने आरोप लगाया है कि युवक साइको प्रवृत्ति का है पूर्व में भी उसने उसको काफी परेशान किया है.

उसकी इस हरकत को लेकर वह पहले भी पुलिस को शिकायत कर चुकी थी और पुलिस ने उससे माफीनामा भी लिखवाया था. इस बीच उसने युवक से अपना पीछा छुड़ा लिया. युवती ने बताया है कि परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी. 6 जून को शादी होनी थी उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन युवक के इस हरकत से उसका रिश्ता टूट गया है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!