परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन – roglognews

परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई, देहरादून में परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को समापन हआ। अंतिम दिन के कार्यक्रम की शुरूआत फ्रैगरेन्स क्रिएशन सत्र से हुई जिसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने सिग्नेचर परफ्यूम का निर्माण किया और इवैल्युएशन बूथों में इन परफ्यूम्स का इवैलुएशन किया। प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक आदि से कुल 19 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री निधि यादव, अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड शासन का स्वागत संस्थान के निदेशक डा0 नृपेन्द्र चौहान ने लैमनबाम का पौधा भेंट कर किया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में युवाओं के लिए परफ्यूमरी को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में विकसित करने के लिये परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की।

उन्होने कहा कि परफ्यूमरी के क्षेत्र में नवीन सुगन्धों के विकास की अपार संभावनाएँ हैं। इसके माध्यम से युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर सकते हैं तथा देश के सुगन्ध उद्योग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पूर्व में परफ्यूमरी की कोई पृष्ठभूमि न होने बावजूद इस प्रशिक्षण के द्वारा परफ्यूमरी के मूल सिद्धातों व परफ्यूम निर्माण के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्थान से परफ्यूमरी का लेवल-2 प्रशिक्षण भी यथाशीघ्र आरम्भ करने का आग्रह किया गया।

डा0 नृपेन्द्र चौहान, निदेशक, परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (पारडी), सेलाकुई ने बताया कि संस्थान का ”स्कूल आफ परफ्यूमरी“ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है तथा परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय में प्रशिक्षण प्रदान करने का यह छठा बैच है। उन्होने बताया कि इस संस्थान से परफ्यूमरी प्रशिक्षण प्राप्त कर कुछ प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अपने-अपने स्टार्टअप भी स्थापित किये गये हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा घर पर ही परफ्यूम विकसित करने के लिये परफ्यूमरी किट वितरित की गयी। इस अवसर पर डा0 जफर हैदर, वैज्ञानिक-सी, ट्रेनिंग समन्वयक डा0 गरिमा देवलाल, वैज्ञानिक-बी, कु0 जाहन्वी, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, कु0 प्रतीक्षा एवं श्री रोहित आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन डा0 गरिमा देवलाल, वैज्ञानिक-बी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग…

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    आज दिनांक- 31/10/26 को एसपी ग्रामीण (प्रथम) श्रीमती जया बलोनी की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    गर्व और भावुक पलों के साथ दून पुलिस ने अपने साथियों को दी विदाई*

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    भर्ती में अनियमितताओं के आरोप, बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    विधानसभा सत्र और माफी के आरोपों पर सुबोध उनियाल का बयान

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार

    अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार
    error: Content is protected !!