उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र की कार्यवाही के बीच कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट और सोशल मीडिया पर माफी मांगने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनियाल ने कहा कि सदन में आज विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी और मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे बजट से संबंधित कार्यवाही का संचालन करेंगे। वहीं, माफी मांगने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि माफी तब मांगी जाती है, जब कोई अपराध या गलती हुई हो। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि गलती किसकी है।: गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं और राजनीतिक बयानबाजी, दोनों पर नजरें टिकी हुई हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सदन में विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद कार्यवाही आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे बजट से संबंधित कार्यवाही का संचालन करेंगे और बजट के मुद्दों पर चर्चा होगी।
वहीं, सोशल मीडिया पर उनके माफी मांगने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सुबोध उनियाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले तबीयत खराब होने की बात कही गई, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। इसके बाद अलग-अलग तरह की बातें सामने आईं और अब माफी मांगने की बात कही जा रही है। उनियाल ने कहा कि माफी तब मांगी जाती है, जब किसी से कोई अपराध या गलती हुई हो। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि गलती किसकी है।






