रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी – roglognews

रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।दरअसल, पिछले कई दिनों से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। साहू ने रेखा आर्य की संपत्ति को लेकर सवाल उठाए हैं, तो वहीं रेखा आर्य ने उन पर उत्पीड़न और अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाए हैं। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस साहू की तलाश कर रही है मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेंगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। विवाद में लगे आरोपों के बीच अब जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस पूरे विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है।

  • Related Posts

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    उत्तराखंड में मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार के बजाय रविवार किए जाने के फैसले पर सियासत जारी है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा…

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*  

    *)* जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय, देहरादून में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में विशेष दिव्यांग शिविर का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    मदरसों की छुट्टी पर खजान दास का बयान

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    रेखा आर्य-साहू विवाद पर CM धामी सख्त, बोले- दोषी को सजा मिलेगी

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*  

    विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए’*   

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*

    *ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू*

    विधानसभा के निकट रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते दिनांक 22.10.2026 दोपहर 12:00 बजे से 23.10.2026 दोपहर 12:00 बजे तक रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बन्द रहेगी* 

    विधानसभा के निकट रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते दिनांक 22.10.2026 दोपहर 12:00 बजे से 23.10.2026 दोपहर 12:00 बजे तक रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बन्द रहेगी* 

    मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, रविवार को रहेगा अवकाश

    मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, रविवार को रहेगा अवकाश
    error: Content is protected !!