डोईवाला माइनिंग प्लांट में मिला नाबालिग लड़की का शव, कोतवाली में हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

देहरादून जिले के डोईवाला स्थित माइनिंग प्लांट के कमरे में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने पर बवाल हो गया. लड़की की लाश खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटकी मिली. जिस पर परिजनों और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल से जुड़े लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने डोईवाला चौक पर भी जाम लगाया. फिलहाल, हंगामा को देखते हुए डोईवाला में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, डोईवाला के कुड़कावाला नई बस्ती स्थित एक माइनिंग प्लांट में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटका मिला. यह लड़की केशवपुरी बस्ती की रहने वाली थी. जो कूड़ा आदि बीनने का काम करती थी. उधर, माइनिंग प्लांट में किशोरी की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.

इसके अलावा नरेश उनियाल ने आरोप लगाया कि प्लांट में मौजूद कुछ लड़कों ने लड़की की पिटाई भी की. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष होकर जांच करने की मांग की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. वहीं, डोईवाला चौक जाम करते वक्त डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

वहीं, एसएसआई विनोद राणा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया फिर उसे कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी और पीएम रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!