MDDA की JCB पहुंची तो खुद ही अवैध निर्माण तोड़ने लगे लोग, ऋषिकेश के बिल्डरों में मचा हड़कंप

उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन ने ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. एसडीएम योगेश मेहरा शनिवार को न्यू आवास विकास कॉलोनी इलाके में पहुंचे और बिना नक्शा पास कराए बनाए निर्माणों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें तुड़वाने की चेतावनी दी.

इस दौरान मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की जेसीबी भी मौके पर थी, लेकिन लोगों ने अपने मजदूरों से खुद ही निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया था. इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, ताकि कोई विवाद हो तो उसे संभाला जा सके.

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि न्यू आवास विकास कॉलोनी में दो लोगों ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम से मानचित्र तो पास कराया, लेकिन मानचित्र से अधिक निर्माण करके नियमों का उल्लंघन किया. शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से दोनों को बार-बार नोटिस जारी किए गए. फिर भी अतिरिक्त निर्माण कार्य को नहीं तोड़ा.

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि अंतिम चेतावनी देने के बाद बिल्डिंग में अतिरिक्त मंजिल और अतिरिक्त निर्माण वाले हिस्सा तोड़ने के लिए वो जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच थे. जेसीबी को देखने के बाद दोनों निर्माणकर्ताओं ने अपने आप ही मजदूरों से अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया. निगरानी के लिए मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है.

एसडीएम ने साफ कहा है कि अवैध निर्माण करने वालों पर शहर में अब जेसीबी गरजती हुई दिखाई देगी. एक बिल्डिंग का जिक्र एसडीएम ने किया है, जिसके संबंध में जल्दी ही कार्रवाई करने की बात कही है. एसडीएम का कहना है कि संबंधित बिल्डिंग के दस्तावेजों का अवलोकन किया जा रहा है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!