
करीब तीन महीने बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरीश रावत के स्वागत कार्यक्रम को लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत समारोह को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए तंज कसा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस में खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे, इसलिए उनके स्वागत के जरिए शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी का कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही आंतरिक द्वंद्व से जूझ रही है और हरीश रावत का स्वागत कार्यक्रम भी इसी खींचतान को सामने लाता है।






