कुठाल गेट, साईं मंदिर और दिलाराम चौक में हाई लेवल का आधुनिकीकरण, लोक संस्कृति के साथ राउंड अबाउट लाइटनिंग का मिलेगा आनंद

राजधानी देहरादून से मसूरी आने वाले पर्यटकों को कुठालगेट और राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास पारंपरिक लोक संस्कृति के दर्शन होने जा रहे हैं. देहरादून के विभिन्न स्थानों में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. ये कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है. देहरादून में पहली बार पर्यटकों को एडिशनल स्लिप रोड का आनंद भी मिलेगा.

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल इन मुख्य जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो आने वाले समय में देहरादून मसूरी मार्ग पर पड़ने वाले कुठालगेट पर पर्यटकों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. यहां पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी शैली के दर्शन कराने के लिए निर्माण और कलाकारी की जा रही है.

डीएम सविन बंसल ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्प्रिंग पोस्ट लगाने और बाकी बचे कामों को जल्द पूरा करने को भी कहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि एक हफ्ते के भीतर यह सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे.

Smart City Dehradun

बता दें कि जिला प्रशासन के प्रयासों से देहरादून के जिन मुख्य मार्गों से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, उन स्थानों पर अतिरिक्त साइड रोड, पर्वतीय शैली के सौन्दर्यीकरण के साथ ही लाइफ एंड सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए राउंड अबाउट बनाए गए हैं.

यहां पहली बार पर्यटकों और देहरादून वासियों को ट्रैफिक सुगमता तो मिलेगी ही, साथ ही जन सुरक्षा के अलावा पारंपरिक लोक संस्कृति के दर्शन भी होने जा रहे हैं. यहां देहरादून को सुंदर और पौराणिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारा जा रहा है. ये निश्चित ही देहरादून मसूरी आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेंगे.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!