घर में घुसकर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस की हिरासत में युवक

उत्तराखंड में महिला अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक युवक ने घर में घुस कर एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया. मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि दिव्यांग युवती चल पाने में लाचार होने के कारण घर पर अकेली थी. उसका मौसा घटना के दौरान अस्पताल गए हुए थे.

दरअसल, पीड़िता के मौसा ने कोतवाली नगर में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया है कि युवती के माता-पिता ने बचपन से उसे छोड़ कर अलग शादी कर ली थी. वो कई सालों से अपने मौसा के पास ही रहती है. जो एक सड़क हादसे में दोनों पैर से लाचार हो चुकी थी. मंगलवार सुबह को मौसा किसी काम से अस्पताल गए हुए थे. आरोप है कि उसी दौरान 24 वर्षीय युवक अजय राय उनके घर में घुसा और दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया.

आरोपी युवक एक कैफे में काम करता है और उसकी युवती पर काफी दिनों से नजर थी. युवक अकेला पाकर घर में घुस गया. साथ ही जब मौसा अस्पताल से घर पहुंचा तो पीड़िता रोती मिली. उन्हें लगा कि भूख से रो रही है. वो बाहर से खाना पैक करवाकर लाए थे. उसके पास पहुंचकर खाना देने लगे तो वो और बुरी तरह से रोने लगी और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे.

वहीं, जब मौसा ने पीड़िता की हिम्मत बंधाई तो उसने आपबीती बताई. जिसे सुन मौसा के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद मौसा ने कोतवाली नगर को सूचना दी. जिसके बाद सूचना के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही युवक अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस अब पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें कि उत्तराखंड में आए दिन कहीं न कहीं से बच्चियों, किशोरियों, युवतियों और महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रहा है. जिससे महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है. बीती रोज ही हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ 50 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि, इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!