हरिद्वार में एक और हाथी की मौत, 24 घंटे पहले ही जारी हुई एलीफेंट सेंसस रिपोर्ट, विभाग ने जारी किए अलग-अलग बयान

हरिद्वार डिवीजन में एक और हाथी की मौत हो गई है. मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि पिछले हफ्ते ही इसी डिवीजन में तीन हाथी विभिन्न कारणों से मृत मिले थे. अब चौथे युवा हाथी की मौत ने डिवीजन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़ी बात यह है कि एक दिन पहले ही वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाथी गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक की थी.

वन विभाग और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट समेत तमाम फॉरेस्ट से जुड़े संस्थान इस बात को लेकर खुश हैं कि देश में पहली बार हाथियों की डीएनए आधारित गणना की गई है. लेकिन हाथियों की संख्या का आंकड़ा सामने आने के बीच हरिद्वार डिवीजन से बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, हरिद्वार रेंज के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवा हाथी की मौत हुई है.

चिंता की बात यह है कि करीब 45 साल के युवा हाथी की मौत करंट लगने से हुई है, जिसको लेकर वन विभाग जांच में भी जुट गया है. हैरानी की बात यह है कि हरिद्वार डिवीजन में ही 26 सितंबर से लेकर अब तक कुल चार हाथी मर चुके हैं. जिसमें यह दूसरा हाथी है, जिसकी मौत करंट लगने से मानी जा रही है.

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ आरके मिश्रा ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि बहादराबाद क्षेत्र में बिजली के खंभे में मौजूद तार के संपर्क में आने से इस हाथी की मौत हुई है. बिजली के खंभे में लगी सपोर्टिव तार से संभवत हाथी संपर्क में आया और उसके बाद यह खंभा नीचे की ओर झुक गया, जिसके चलते खंभे में लगी वायर के संपर्क में आने के बाद हाथी की मौत हुई है.

इस मामले में एक तरफ पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ आरके मिश्रा ने हरिद्वार डिवीजन के डीएफओ को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं तो वहीं कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट राजीव धीमान को भी बिजली विभाग के लिए सख्ती के साथ पत्र लिखने के लिए कहा है.

 दरअसल, बिजली के खभों की स्थिति समय-समय पर देखे जाने की जरूरत होती है. लेकिन अक्सर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता. इतना ही नहीं, वन क्षेत्र में इन बिजली के खंभे के चारों तरफ सुरक्षा को लेकर भी बिजली विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जिसके कारण वन्यजीवों के लिए हर समय इन जगहों पर खतरा बना रहता है. वन विभाग ने बिजली विभाग को भी नियमत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा है, जो अपने खेतों में बिजली की तारे बिना अनुमति के लगाते हैं.

फिलहाल हाथी के पोस्टमॉर्टम के लिए तैयारी की जा रही है. साथ ही हाथी का विसरा भी भेजा जाएगा, ताकि हाथी की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके. घटना के बाद फौरन पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ और कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट शिवालिक मौके पर पहुंचे हैं. साथ ही डीएफओ ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!