के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन – roglognews

के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन

उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल के दौरे से प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि के.सी. वेणुगोपाल दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद वे एक निजी होटल में वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग वन-टू-वन बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

बताया गया कि के.सी. वेणुगोपाल का रात्रि विश्राम देहरादून में होगा, जबकि गुरुवार दोपहर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

      चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026 के सुरक्षित, सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) द्वारा हेलीकॉप्टर यात्रा की तैयारियों…

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

    देहरादून। उत्तराखण्ड में भूकम्प के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा राज्य में स्थापित भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत लगाए गए सायरन एवं सेंसरों का परीक्षण करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा 2026: ऑनलाइन बुकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

    कल पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन  भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण एवं जनजागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन

    एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

    एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

    वन्दे मातरम कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सहभागिता के साथ समापन

    वन्दे मातरम कैंप का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, व्यक्तित्व विकास एवं युवा सहभागिता के साथ समापन

    रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    *सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे यू- ट्यूबर सहित 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    *सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे यू- ट्यूबर सहित 04 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
    error: Content is protected !!