के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन

उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल के दौरे से प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठक कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि के.सी. वेणुगोपाल दोपहर करीब 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद वे एक निजी होटल में वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग वन-टू-वन बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

बताया गया कि के.सी. वेणुगोपाल का रात्रि विश्राम देहरादून में होगा, जबकि गुरुवार दोपहर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान संगठन को मजबूत करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    मौसम अपडेट

    उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 48 घंटे के लिए हरिद्वार,…

    सात दिन में गौशाला चालू करो, वरना आंदोलन

    केंट विधानसभा में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने आज प्रेमनगर में गौशाला का निरीक्षण किया जिसमें शुभम सिंह ठाकुर ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मौसम अपडेट

    मौसम अपडेट

    के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन

    के.सी. वेणुगोपाल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन

    सात दिन में गौशाला चालू करो, वरना आंदोलन

    सात दिन में गौशाला चालू करो, वरना आंदोलन

    सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ, 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

    SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    SIR को लेकर की राजनैतिक दलों के साथ बैठक 

    मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
    error: Content is protected !!