छात्रों की गूंज – roglognews

छात्रों की गूंज

कोटा के बाद अब उत्तराखंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद किया। बारिश के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी ने एक निजी होटल में कांग्रेस के विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनसे खुलकर बातचीत की।

संवाद के दौरान राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की बातें सुनीं। मंच से कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण उन्हें मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी बिना किसी झिझक के अपने सवाल और सुझाव रखे। कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज को मंच देने वाला कार्यक्रम बताया।

  • Related Posts

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ और बच्चों के पोषण आहार में घोटाले के आरोपों पर धामी सरकार पर हमला बोला है। देहरादून में…

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कहीं आरोप लगाए अंकिता भंडारी हत्याकांड मैं चल रही सीबीआई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    रेखा आर्या पर 210 करोड़ के आरोप पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा का ज़वाब

    राज्य महिला आयोग

    राज्य महिला आयोग

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*
    error: Content is protected !!