देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन – roglognews

देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

देहरादून के परेड ग्राउंड में इस बार दशहरा उत्सव का नजारा बेहद भव्य होने वाला है। बन्नू बिरादरी के 79वें दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण 181 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ 70-70 फीट के होंगे। ये पिछले साल की तुलना में करीब 60 फीट अधिक ऊंचा है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सरदार संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लंका को भी आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष एंट्री गेट बनाए जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर लिया गया है। उत्सव की शुरुआत गोपीनाथ मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगी। 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे लंका दहन और ठीक 6 बजकर 5 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास और मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    राज्य महिला आयोग

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य हाल जानने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची। कैबिनेट मंत्री से मिलने के बाद राज्य महिला आयोग की…

    वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे साहसी बच्चे

    Dehradun उत्तराखंड सरकार ने वीर बाल पुरस्कार को कैबिनेट मे मंजूरी देदी हैं जिसको लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इस फैसले के लिए कैबिनेट का आभार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य महिला आयोग

    राज्य महिला आयोग

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    देहरादून में बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा पर 181 फीट के रावण का होगा दहन

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*

    शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस की बस सेवा*

    धामी सरकार में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के निर्देश*

    धामी सरकार में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस-कैफेटेरिया बंद करने के निर्देश*

    वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे साहसी बच्चे

    वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे साहसी बच्चे
    error: Content is protected !!