बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा पर विधायक आशा नौटियाल का बड़ा बयान – roglognews

बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा पर विधायक आशा नौटियाल का बड़ा बयान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा है कि वर्षाकाल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्षाकाल को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं।

आशा नौटियाल ने कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी दिक्कत आने पर SDRF, DDRF, पुलिस, होमगार्ड और PRD के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीमों को अलर्ट रखा गया है। वहीं केदारनाथ यात्रा को लेकर विधायक ने कहा कि बारिश के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। खराब मौसम के कारण यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन यात्रा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत कर महिलाओं…

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    रानीखेत— सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील रानीखेत के मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
    error: Content is protected !!