देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर – roglognews

देहरादून मालदेवता की सास-बहू ने राखी कारोबार से मचाई धूम, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

रक्षाबंधन से पहले देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं हैंडमेड राखियों से अच्छा कारोबार कर रही हैं। एनआरएलएम के सहयोग से रायपुर, सहसपुर और डोईवाला की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। देहरादून के रायपुर के मालदेवता क्षेत्र की सास-बहू लीला रावत और अलका रावत की जोड़ी खास चर्चा में है। आशा किरण स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दोनों ने मिलकर इस बार 2000 से अधिक राखियां बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 1500 राखियां तैयार हो चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने 1200 राखियां बेचकर 25 हजार रुपये का मुनाफा कमाया था। अलका ने प्राइवेट नौकरी छोड़कर सास के साथ विनी वंडर्स क्रिएशन नाम से दुकान भी शुरू की है। अब उन्हें इंस्टाग्राम से भी ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं। ऊन, क्रोशिया, रुद्राक्ष और नजरबट्टू जैसे पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन तक की राखियां तैयार हो रही हैं। सहसपुर और डोईवाला की करीब 100 महिलाएं भी इस कारोबार से जुड़ी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि महिलाओं को बाजार देने के लिए दून के प्रमुख मॉलों में स्टॉल लगेंगे। साथ ही 24 से 27 अगस्त तक सचिवालय में 5 स्टॉल लगाकर समूह की महिलाएं राखी और स्थानीय उत्पाद बेचेंगी।

  • Related Posts

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत कर महिलाओं…

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    रानीखेत— सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील रानीखेत के मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
    error: Content is protected !!