गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई* – roglognews

गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत कर महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और धात्री महिलाओं को पोषक खाद्य सामग्री वितरित की। साथ ही नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया और आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोषक आहार भी खिलाया।

कार्यक्रम में जनजातीय समाज की युवतियों ने जेसीबी पर चढ़कर मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति और नौनिहालों के उत्तम स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित मातृत्व के लिए लगातार कार्य कर रही है। गर्भवती महिलाओं को आपदा की स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से हेली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प’ के तहत प्रदेशभर में ‘आंगन का मिलन’ उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौसीकुवां भूड़ाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।

  • Related Posts

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    रानीखेत— सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील रानीखेत के मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर…

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    गौसीकुवां भूड़ाई में ‘आंगन का मिलन’, कार्यक्रम, सीएम धामी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई*

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सीडीओ ने सुनी दूरदराज के ग्रामीणों की समस्याएं

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में शराब तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    *भाजपा राज्यसभा सीट उम्मीदवार आर्य, कल विधानसभा में करेंगे विधिवत नामांकन !* 

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    खटीमा में सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का शुभारंभ*

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
    error: Content is protected !!