कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य हाल जानने के लिए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कृष्णा हॉस्पिटल पहुंची। कैबिनेट मंत्री से मिलने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ये मामला पूरी तरह से ये पारिवारिक मामला है ओर कैबिनेट मंत्री ने पूरा प्रयास किया है कि इस पारिवारिक मामले को सुलझाया जा सके, लेकिन जब सीमाएं पार हो गई तो उन्होंने कानून की शरण ली है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा महिला आयोग पूरी तरह से कैबिनेट मंत्री के साथ खड़ा ओर पर पुलिस से भी इस मामले कड़ी कार्यवाही करने कि मांग की है।






