डोभाल चौक में हुई गोलीबारी की घटना में तीन व्यक्तियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया।

देहरादून,

 

*वाहन को वापस मांगने के लिए हुए छोटे से विवाद के कारण हुई घटना,

 

*घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सघन जांच के दिए थे निर्देश,

 

*जनपद की अंदर व बॉर्डरों पर हो रही सघन जांच को देख अपने वाहन को छोड़ जंगल में भागे 02 फरार अभियुक्त,

 

*घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें हुई रवाना,

 

दिनांक 16 जून 2024 की रात्रि में कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि डोभाल चौक पर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें 02-03 लोग घायल हो गये है तथा घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति घटना के बाद वाहन संख्या UK07DA-6262 रंग सिल्वर में बैठकर भाग गये है । घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्पूर्ण जनपद में जांच के आदेश दिये गये एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित कर अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस की सघन जांच को देखते हुए घटना कर वाहन से फरार हुए दोनों अभियुक्त उक्त वाहन को आशारोड़ी बैरियर से आगे छोड़कर जंगल में भाग गए, जिनकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा सघन जांच/ कांबिंग की जा रही है।

 

घटना की सूचना पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे । मौके से घायल सुभाष क्षेत्री को उसके परिजन उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ले गये एवं पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद अन्य घायल मनोज नेगी को एम्बुलेंस की सहायता से दून अस्पताल भर्ती कराया गया, घायलों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा व मोनू भारद्वाज पुत्र इन्द्र कुमार शर्मा निवासी गढवाली कालोनी रायपुर देहरादून ब्याज का काम करते थे, जिसके घर में कुछ दिनों से रामवीर निवासी मु0नगर, योगेश निवासी मेरठ उ0प्र0, मनीष निवासी पटना बिहार रह रहे थे । रामवीर के विरूद्ध हत्या के कई अभियोग पंजीकृत है, इनका एक अन्य मित्र अंकुश निवासी शिवलोक कालोनी दे0दून भी उनके साथ था। उक्त चारों व्यक्ति समय-2 पर सोनू भारद्वाज के घर आया-जाया करते थे।

 

सागर यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी नेहरू ग्राम ने एक वाहन टाटा स्ट्रोम को सोनू भारद्वाज के घर के पास सवा चार लाख रूपये में गिरवी रख कर गया था, उक्त वाहन का मालिक दीपक बडोला था, जिसकी बिना रजामंदी से सोनू भारद्वाज ने उक्त वाहन को गिरवी रख दिया

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में बुधवार को KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का विधिवत शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। सेंटर का उद्घाटन क्षेत्र की माननीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!