सुपरीटेंडेंट अजय की टीम ने धर लिया रायपुर हत्याकांड में फरार अपराधियों को, फरार दो अन्य अपराधियों के पैर पर गोली चलाई। – roglognews

सुपरीटेंडेंट अजय की टीम ने धर लिया रायपुर हत्याकांड में फरार अपराधियों को, फरार दो अन्य अपराधियों के पैर पर गोली चलाई।

 

देहरादून: रायपुर हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के खिलाफ SSP देहरादून की कठोर कार्रवाई जारी.. 02 अन्य बदमाशों के धरपकड़ के दौरान भी मुठभेड़.. कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गिरफ्त में.. रायपुर हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में जुटी देहरादून पुलिस की विशेष टीम युद्धस्तर पर फ़रार अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी है।

इसी क्रम में मंगलवार देर शाम हरिद्वार रूड़की हाईवे पर फ़रार अभियुक्तों का पीछा करने व उनको रोकने के दौरान एक और मुठभेड़ की जानकारी सामने आयी हैं.. पुलिस के अनुसार रुड़की हाईवे और आसपास के इलाकों में देहरादून पुलिस की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने घेराबंदी की।

 

जिसके बाद मुठभेड़ की घटना हुई, और जवाबी फायरिंग में फ़रार 02 अन्य बदमाशों के पैर पर गोली लगी। जिसके पश्चात उन्हें हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिए गए अभियुक्त…

1- मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश।

 

2- योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश। बता दें कि देहरादून के रायपुर डोभाल चौक गोलीकांड में अब तक मुख्य आरोपी रामबीर सहित 06 लोग दून पुलिस के गिरफ्त में जा चुके हैं।

 

रायपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम और हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त मनीष और योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष और अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी।

 

एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई।

 

एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी और समन्वय के लिए हरिद्वार भेजा गया।

 

घायल बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

 

पुलिस मुठबेड में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:

 

1- मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश।

 

2- योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!