गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर घायल – Doon Ujala

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं मसूरी देहरादून रोड पर कोलुखेत पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार दो लोग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों व पुलिस ने खाई में गिरे दो युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला. घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया.

मसूरी पुलिस ने बताया कि सुबह के समय देहरादून से मसूरी जाते हुए कोलुखेत के पास पानी बैंड के पास कार बीआर 06 डीएच 3402 आनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह, निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष) और अनुराग चौधरी पुत्र केदार चौधरी निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट थाना रायपुर देहरादून (उम्र 31 वर्ष) सवार थे.

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को खाई से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया. एसआई पंकज सिंह महीपाल ने बताया कि सुबह के समय एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.

रविवार को मसूरी से कैंपटी की ओर जा रहा एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पिछले गेट के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. ट्रक पलटने से मार्ग बाधित हो गया और सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई. जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची. टीम ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया.




  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!