देहरादून में गर्भवती महिला समेत तीन और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 38

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं. इसके बाद देहरादून जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है. कोरोना संक्रमण के मामलों को बढ़ते देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. मंगलवार को देहरादून जिले के विकासनगर की रहने वाली 20 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

देहरादून के कोविड नोडल अधिकारी डॉ चंदन सिंह ने बताया कि गर्भवती होने के कारण महिला अपना रूटीन चेकअप कराने अस्पताल गई थी. अस्पताल में महिला की कोरोना जांच की गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई. महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. वह सुभारती अस्पताल में भर्ती है.

इसी तरह सहसपुर मेन बाजार का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. डॉ सीएस रावत ने बताया कि खांसी जुकाम बुखार जैसे लक्षण मिलने पर व्यक्ति ने जांच कराई, तो उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. तीसरा मामला जलवायु विहार टावर का है. यहां 41 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. यह महिला होम आइसोलेशन में है और उसमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!