चलते ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत – Doon Ujala

राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया. देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मारुति रिट्ज कार एक सीमेंट से लदे ट्राले में पीछे से जा घुसी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर घायल का इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि कार सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी. आशारोड़ी के पास सामने चल रहे ट्राले से कार टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कटर से काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जबकि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस के अनुसार घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है. मृतकों में अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा और नवीन, रोहतक हरियाणा की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ट्राला को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक आफताब, निवासी शेखपुरा सहारनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.




  • Related Posts

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    कर्णप्रयाग में सिख यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद के बाद प्रदेश का शान्त माहौल गरमाया हुआ है। उक्त मामले पर यूकेडी ने आज प्रेसवार्ता कर चिंता जताई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    error: Content is protected !!