अब भी मलबों के ढेर बाकी, 100 से ज्यादा लापता जिंदगियों की तलाश – Doon Ujala

धराली आपदा में जिंदगी की तलाश जारी है। आपदा को एक हफ्ता हो गया है। वहीं, मौसम की चुनौती के बीच आज रेस्क्यू के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं। धराली में फंसे 1273 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब लापता लोगों की तलाश की जाएगी।

वहीं बीते दिन उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रभावित इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हेलीकॉप्टरों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए आपदा प्रभावित इलाकों में ड्रोन पर बैन लगाया गया है। आपदाग्रस्त धराली तक सडक मार्ग से पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं जनपद में लगातार बारिश होने के कारण धराली क्षेत्र के लिए हेली रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो पाया है। मौसम खराब होने की वजह से हेली उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

बीआरओ ने गंगनानी में वैली ब्रिज तैयार कर लिया है। जिसके बाद वैली ब्रिज पर पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। पुलिस, फायर और एसडीआरएफ के जवान हर्षिल-धराली आपदा स्थल पर सर्च अभियान में जुटे हैं। राहत बचाव कार्य को उच्चधिकारियों द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। आपदाग्रस्त हर्षिल, धराली में ध्वस्त भवनों के रेत व मलबे आदि में सर्च अभियान जारी है।

गौर हो कि बीते दिन 2 बजे तक आपदाग्रस्त क्षेत्र से 132 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया, जबकि 79 लोगों को ITBP मातली और 53 लोगों को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामि ने उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है, साथ ही आईएएस एसोसिएशन ने भी आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है। बता दें कि सीएम धामी खुद आपद राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दें आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसमें उत्तरकाशी जिला भी शामिल है। ऐसे में भारी बारिश आपदा राहत कार्यों में खलल डाल सकती है। गंगनानी के पास पुल बहने के बाद गंगोत्री हाईवे पर वैली ब्रिज का निर्माण हो गया है। जिसके बाद बीती रात से मार्ग पर यातायात सुचारू हो गया है। डबरानी, सोनगाड़, हर्षिल, धराली में बाधित गंगोत्री हाईवे को सुचारू करने का कार्य जारी है।

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!