‘लापता’ पांचों सदस्यों ने वीडियो जारी किया, बताया कहां ‘गायब’ थे – Doon Ujala

गुरुवार 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत चुनाव मतदान के दौरान हुए बवाल मामले में एक नया मोड आया है. उस दिन कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों को बीजेपी नेताओं व दबंगों ने हथियारों के बल पर अपहरण किया है. बीजेपी की ओर से भी ऐसा ही आरोप कांग्रेस पर लगाया गया था. दो दिनों से चल रहे बवाल के बीच शुक्रवार देर शाम सभी ‘लापता’ जिला पंचायत सदस्यों ने एक वीडियो जारी किया है.

वीडियो में सभी पांच सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया से उनके अपहरण की जानकारी मिली है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. उनका अपहरण नहीं हुआ है. वो सभी अपनी मर्जी से घूमने के लिए निकले हैं. किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. वो जहां भी हैं, सुरक्षित हैं. जल्द ही सभी लोग सामने आ जाएंगे.

बता दें कि, गुरुवार को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मतदान के दौरान बड़ा हंगामा हुआ था. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का भाजपा और उसके लोगों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया है. दिनभर हुए बवाल के बाद मामला नैनीताल हाईकोर्ट भी पहुंचा था. कोर्ट ने चुनाव को स्थगित करने का आदेश दिया था, लेकिन जिलाधिकारी का कहना था कि उन्होंने मतदान के बाद मतगणना भी कराई है, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया है, जो कोर्ट के आदेश पर किया जाएगा. अब सोमवार 18 अगस्त को इस पूरे मामले में हाईकोर्ट फिर सुनवाई करेगा.

उससे पहले ही शुक्रवार शाम लापता बताए जा रहे पांचों जिला पंचायत सदस्यों ने वीडियो जारी कर अपनी सलामती की खबर दे दी है. इससे पहले इसी मामले में आज हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया था.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!