मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, पिता ने कर दी अपने ही सगे बेटे की हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही सगे बेटे को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला गांव निवासी घसीटा नामक व्यक्ति का अपने ही 35 वर्षीय बेटे सन्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पिता-पुत्र में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई. वहीं दोनों के बीच हुई हाथापाई के दौरान पिता ने किसी नुकीली हथियाप से अपने बेटे के सीने पर कई वार कर दिए. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया गया है कि घायल होने के बाद सन्नी नीचे गिर गया और वह तड़पने लगा. वहीं शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक घायल सन्नी दम तोड़ चुका था. बताया गया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. जानकारी मिली है कि मृतक सन्नी तीन बच्चों का पिता था. बताया ये भी गया है कि वह शराब का आदि था और उसका पिता उसे शराब पीने के लिए मना करता था. इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हुई थी. जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था.

वहीं घटना की जानकारी पाकर पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, एसएसआई बबलू चौहान, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. इसी के साथ उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई. जिसके बाद एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी घटना की जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया.

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!