चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, चुनाव नतीजों के बाद मुझे गंभीरता से यह अनुभूति हुई कि राजनीति में सतत तर्कपूर्ण संवाद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मैंने गहन विचार करने के बाद निर्णय लिया कि 15 मई से प्रदेश भर में जाकर संवाद करूंगा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि संवाद में तीन समूह होंगे। पहला प्रबुद्ध वर्ग जो राज्य आंदोलन और राज्य निर्माण से अत्यधिक उत्साहित था।

 

साथ हि उन्होंने कहा कि मैं उनसे यह जानने का प्रयास करूंगा कि इस 25 साल की यात्रा में क्या हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं और हमारा मार्ग चयन तर्कसंगत है। राज्य में अलग-अलग संगठनों व युवाओं के साथ भी संवाद करूंगा। रोजगार देने के मामले में मेरे नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा रहा है। वर्ष 2014 में राज्य ने बेरोजगारी की वार्षिक वृद्धि दर 13 प्रतिशत से ऊपर थी।

वहीं, आज भी मेरे पास रोजगार और स्वरोजगार का एक स्पष्ट रोड मैप है। हरीश रावत ने कहा,संवाद अभियान की शुरूआत हरिद्वार में मां गंगा, कुमाऊं में ग्वेल देवता गढ़वाल में घंडियाल देवता का आशीर्वाद लेकर शुरू करूंगा।

Related Posts

मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

देहरादून। मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपनी वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 33 की पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने स्मारिका का…

करणी सेना का सचिवालय कूच

देहरादून में क्षत्रिय करणी सेना उत्तराखंड ने प्रेमनगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने के मुद्दे पर सचिवालय कूच किया। संगठन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

करणी सेना का सचिवालय कूच

करणी सेना का सचिवालय कूच

कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

मुख्यमंत्री की नसीहत

मुख्यमंत्री की नसीहत

NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी

NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी
error: Content is protected !!