22 वर्षीय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला, साड़ी और मेकअप में था मृतक

खबर मसूरी से है जहाँ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सरकारी क्वार्टर में 22 वर्षीय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात ये है कि कर्मचारी ने साड़ी पहनी हुई थी और मेकअप तक किया हुआ था। पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत तमाम पहलुओं की जांच में जुट गई है।मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार, 22 वर्षीय अनुकूल रावत पुत्र विपेंद्र सिंह रावत मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा का रहने वाला था। डेढ़ साल पहले अकादमी में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर अनुकूल की नौकरी लगी थी। वह हैप्पी वैली स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहा था। गुरुवार को अनुकूल ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। स्टाफ को उसका कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद कारपेंटर ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साड़ी पहने अनुकूल का शव रस्सी के फंदे पर लटका था। उसने महिला की तरह मेकअप भी किया हुआ था।

बाइट- अरविंद चौधरी,कोतवाल,मसूरी

  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!