“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सरस मेला 2024 का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बातचीत कर उनके उत्पादों के बार में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना की साथ ही खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त होता है. साथ ही यह मेला देशभर में महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। सरकार अब तक एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बना चुकी है। जिस दिन हमारा राज्य 25 साल का होगा, उस दिन तक हम डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बना देंगे। उन्होंने महिलाओं के बनाए उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदेशभर में आउटलेट खोलने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं शानदार काम कर रही हैं। इसी क्रम में सरस मेला स्थानीय उत्पाद और लोक संस्कृति को मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। कोरोनाकाल में स्वयं सहायता समूहों को 84 करोड़ की सहायता दी गई। 43 हजार सक्रिय समूहों को 51 करोड़ की सहायता मिली। राज्यभर में 67 हजार स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं। 53 हजार स्वयं सहायता समूहों को ऋण भी दिया गया। 24 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई।

 

 

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!