दून पुलिस की मुस्तैदी, मुठभेड़ में घायल हुआ 10 हज़ार का इनामी बदमाश

देहरादून। बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दस हज़ार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से 315 बोर का देसी तमंचा, ज़िंदा कारतूस, खोखा राउंड और डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की।

सूचना के अनुसार, झाझरा चौकी ने सिटी कंट्रोल को बताया कि सिंहनीवाला में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत सभी चेक पोस्टों को अलर्ट किया। इसके बाद शेरपुर के निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

एसएसपी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गईं और शहर के सभी चेक पोस्टों पर नाकाबंदी कर दी गई है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए सहसपुर के प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश थाना प्रेमनगर का दस हज़ार रुपये का इनामी अपराधी है, जो गौकशी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ थाना प्रेमनगर में उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 की धारा 5/11(1) के तहत मामला दर्ज है। बदमाश की पहचान युसुफ पुत्र युनूस, निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस उसके अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है।

एसएसपी ने चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश से पूछताछ की और मामले की जानकारी ली।

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!