देहरादून के पलटन बाजार में कपड़ों की दुकान में भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में देर रात को बड़ा हादसा हो गया. राम मार्किट की द्वितीय मंजिल पर स्थित चार दुकानों में अचानक से आग गई थी. दुकानों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दो दुकानों में रखा सामान तो पूरी तरह से जलकर राख हो गया था. वहीं अन्य दो दुकानों में थोड़ा कम नुकसान हुआ है. प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पलटन बाजार के राम मार्किट में द्वितीय मंजिल पर स्थित फैशन स्ट्रीट कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई थी.

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में आग ने पास की कपड़ों की दुकान भाटिया कलेक्शन, बच्चों के कपड़ों की दुकान फ्रंटियर और साड़ी की दुकान सिमरन फैशन को भी अपनी चपेट में ले लिया था. चार दुकानों में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी से मच गई थी.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी. हालांकि तब तक दो दुकानों भाटिया कलेक्शन और फ्रंटियर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था. बाकी दो दुकानों का कम नुकसान हुआ.

धारा चौकी प्रभारी प्रवेश रावत के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग सबसे पहले फैशन स्ट्रीट कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. फैशन स्ट्रीट की आग फैलते हुए अन्य दुकानों तक पहुंच गई थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!