जिला प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने चमोली में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

सहकारिता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री व चमोली के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने इस दौरान उन्होंने जनपद में 4871.59 लाख की 16 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बैठक में एनएच, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग पर मुख्यत: फोकस किया गया. उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर तीस एंबुलेंस वाहनों की तैनाती की गई है. साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि एंबुलेंस का रिस्पांस समय 15 मिनट रखा जाए. जिला प्रशासन को बदरीनाथ में हो रहे निर्माण कार्यों को यात्रा से पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिए. परिवहन विभाग को वाहनों की जांच, ग्रीन कार्ड, विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने और पर्यटन विभाग को यात्रियों का पंजीकरण सहित अन्य कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने को कहा.उन्होंने यात्रा मार्गों, पड़ावों और धामों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

प्रभारी मंत्री ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बांजबगड़ में 3 प्रयोगशालाओं के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में ऑडिटोरियम भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के अंतर्गत छात्र छात्रावास एवं आई टी लैब के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज मैंठाणा में दो अतिरिक्त कक्ष कक्षाओं के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैण के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ी में कंप्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में भौतिक,रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजकीय पॉलिटेक्निक गोचर में कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज सवारीसैन में 4 अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • ⁠राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • ⁠राजकीय इंटर कॉलेज थराली में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • ⁠राजकीय इंटर कॉलेज मूनदोली में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • ⁠राजकीय इंटर कॉलेज नंदा नगर (घाट) में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैन में 4 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में 2 अतिरिक्त कक्ष कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!