रुड़की पुलिस का होटल में छापा, नशे की हालत में मिले IIT के 50 से ज्यादा छात्र, बार और हॉल सील

हरिद्वार जिले के रुड़की में बस अड्डे के पास होटल में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 50 से अधिक संख्या में छात्र और छात्राएं नशे की हालत में मिले. सभी छात्र और छात्राओं की उम्र 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, सभी छात्र-छात्राएं आईआईटी रुड़की में पढ़ते हैं. वहीं होटल प्रबंधन को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई. जबकि प्रशासन की टीम द्वारा होटल के बार और हॉल को सील कर दिया गया है. पुलिस ने सभी छात्र-छात्राओं को आईआईटी रुड़की प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है.

मामले के मुताबिक, रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बस अड्डे के पास होटल में कम उम्र के छात्र-छात्राओं को शराब पिलाई जा रही है. इस पर तत्काल कोतवाली प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने होटल पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 50 से अधिक संख्या में छात्र और छात्राएं नशे की हालत में मिले.

रुड़की पुलिस के मुताबिक सभी छात्र-छात्राएं आईआईटी रुड़की में पढ़ते हैं. इसके बाद पुलिस द्वारा होटल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई गई और सभी छात्र-छात्राओं को पुलिस ने आईआईटी रुड़की प्रशासन के सुपुर्द कर दिया. इसी के साथ प्रशासन की टीम ने होटल के बार और हॉल को सील कर दिया है.

कोतवाली प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में कम उम्र के बच्चे नशा कर रहे हैं. सूचना पर तत्काल छापेमारी की गई और मौके से 50 से 60 आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राएं नशे की हालत में मिले. उन्होंने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को आईआईटी रुड़की के प्रशासन के सुपुर्द किया गया है. उन्होंने बताया कि होटल के बार और हॉल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सील किया गया है.

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!