उत्तराखंड में रहस्‍यमयी बीमारी से कई लोगों की मौत, शासन ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड में एक बार फिर से वायरल संक्रमण ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैै। यह संक्रमण मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन कमजोर इम्युनिटी वाले वयस्क भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक में वायरल फीवर के कारण अब तक हुई छह और रुड़की में तीन मौत का शासन ने संज्ञान लिया है। सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने सीएमओ अल्मोड़ा और सीएमओ हरिद्वार को इनकी जांच करने को कहा है। उन्होंने अल्मोड़ा में सीएमओ को प्रभावित ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बुखार के कारणों का पता करने को कहा है। साथ ही मरीजों के सैंपल लेकर इनकी जांच करने को कहा गया है।

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक में एक पखवाड़े से रहस्यमय बुखार चल रहा है। इससे अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। वायरल फीवर की शिकायत लेकर लोग लगातार अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसमें मरीजों के प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे थे। मरीजों के स्वजन व जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग पर वायरल फीवर का उपचार करने में नाकाम रहने का आरोप लगाने के साथ ही गहरी नाराजगी जताई थी।

सचिव स्वास्थ्य ने इस प्रकरण के सामने आने पर सीएमओ अल्मोड़ा को तुरंत धौलादेवी में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग की टीम को मौके पर इलाज करने और मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ हरिद्वार को भी रुड़की में बुखार से होने वाली मौत का संज्ञान लेने को कहा गया है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!