उत्तराखंड में दो बाइकों की भयानक टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा हादसा नैनीताल के रामनगर में हुआ है. जहां दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसमें एक बाइक पर सवार युवक की जान चली गई. जबकि, दूसरे बाइक पर सवार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. उधर, हादसे में युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बीती देर रात रामनगर–काशीपुर मार्ग पर तेलीपुरा के पास हुआ. जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में राम दत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया. जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

वहीं, काशीपुर ले जाते समय रामनगर के टेडा रोड लखनपुर निवासी प्रशांत रावत की मौत हो गई. जबकि, मौलेकाल निवासी भरत घायल हुआ है. जिसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया. साथ ही हादसे के कारण के बारे में जानकारी ली. पुलिस की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

उधर, प्रशांत रावत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. उधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेलीपुरा क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है. बता दें कि उत्तराखंड में कहीं न कहीं आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. जो ज्यादातर लापरवाही की वजह हो रही है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!