बदरीनाथ धामी पहुंचे मुकेश अंबानी, BKTC पदाधिकारियों ने किया स्वागत

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी आज बदरीनाथ धाम पहुंचे. यहां पहुंचकर मुकेश अंबानी ने बदरीधाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की. साथ ही मुकेश अंबानी ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया. मुकेश अंबानी की केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में बड़ी आस्था है. वे वह हर साल इन दोनों धामों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसी कड़ी में आज मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे. केदारनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का फूल मालाओं से स्वागत किया. इसके बाद शॉल ओढ़ाकर मुकेश अंबानी का अभिनंदन किया गया. गुरुकुल के छात्रों ने धाम पहुंचने पर मुकेश अंबानी का मंत्र उच्चारण से स्वागत किया.

बदरी विशाल धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुले थे. जिसके बाद से अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं.केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुले थे. केदारनाथ धाम में अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है. अबतक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं.  30 अप्रैल 2025 को गंगोत्री धाम के कपाट खुले. जिसके बाद से अबतक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं.यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को खुले थे. अभीतक 6 लाख से अधिक श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं.

इस साल बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर दोपहर 2:56 बजे शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे. 23 अक्टूबर भैया दूज के पर्व पर शुभ लगनानुसार बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह शीतकाल के लिए 22 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में पूर्वाहन 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान से बंद कर दिए जाएंगे.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!