CM धामी ने किया 11.27 करोड़ की लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, कहा- आम जनता को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में लगभग 11.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन और काशीपुर, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कश्मीर में हुई आतंकवादी हमले की निंदा की तथा मारे गए पर्यटकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कहा कि लगभग 4.5 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण होने से जहां एक ओर परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों में तेजी आयेगी, वहीं आम जनता भी लाभान्वित होगी। उन्होंने सात करोड़ से अधिक लागत से निर्मित काशीपुर, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में पारदर्शिता आएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी राज्य सरकार भी उत्तराखंड में न केवल शहर से लेकर गांवों तक सड़क एवं परिवहन व्यवस्था को निरंतर सुद्दढ़ करने का प्रयास कर रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा में सुधार की दिशा में भी ठोस कदम उठा रही है। धामी ने कहा कि आज, चालकों की ड्राइविंग स्किल्स को बढ़ाने तथा लापरवाही को कम करने के लिए कुमाऊं में आईडीटीआर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित बनाने के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना भी की जा रही है।

धामी ने कहा कि इसके साथ ही देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा मानवीय हस्तक्षेप के बिना ली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 स्थानों पर आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही वाहन चालकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कराने के लिए देहरादून की भांति हल्द्वानी में भी एक वृहद प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस जारी करने के कार्य में तेजी लाने हेतु राज्य में 07 स्थानों पर निजी क्षेत्र में भी आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा आज बुधवार से गढ़वाल क्षेत्र के चार जिलों का दौरा शुरू करेगी। जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठकों में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा…

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!