बाहरी लोगों की गुंडागर्दी!, नशे में धुत युवकों ने ओवरटेक करने पर की हाथापाई

सार्वजनिक स्थान पर मार-पीट और गुंडागर्दी अब उत्तरांखड में आम सी हो गई है। कुछ ऐसा ही प्रदेश की राजधानी देहरादून में देखने को मिला। शहर में एक बार फिर से बाहरी युवकों की गुंडागर्दी सामने आई है। मामला सिर्फ ओवरटेक करने का था। लेकिन नशे में धुत युवकों ने इसे बवाल बना दिया। बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ बीच सड़क पर जमकर हाथापाई की। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल ये घटना 30 मई की है। जहां रात को राजपुर रोड पर हरियाणा नंबर की फॉर्च्यूनर कार में सवार युवकों ने एक परिवार पर हमला किया। ये सब देख जब कुछ स्थानीय लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो नशे में धुत युवकों ने स्थानीय लोगों से भी जमकर मारपीट की। अच्छी बात ये रही कि ये पूरा वाक्य डैश कैम में रिकॉर्ड हो गया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खुद को दबंग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि मारपीट कर रहे युवक नशे की हालत में थे। उनकी भाषा और हावभाव से साफ था कि वे किसी टक्कर या गलती पर नहीं बल्कि रौब झाड़ने के मकसद से हमला कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक परिवार घूमने निकला था। रास्ते में उन्होंने फॉर्च्यूनर कार को ओवरटेक कर दिया। इसी बात से भड़के युवकों ने गाड़ी को बीच में रोककर परिवार के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब परिवार कार से नहीं उतरा तो युवकों ने कार पर हमला करना शुरू कर दिया।

पुलिस का कहना है जल्द आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि खबर बताए जाने तक अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। साथ ही सवाल उठा रहे हैं कि खुलेआम गुंडागर्दी कब तक यूं ही चलती रहेगी?

  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!