बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और मैक्स की भयंकर टक्कर, मची चीख पुकार

आज सुबह डैम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना घटी. जिसमें एक ट्रक (UK14CA6601) और एक मैक्स सवारी वाहन (UK11TA0667) आपस में टकरा गए. यह टक्कर नरसिंम्हा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे रुद्रप्रयाग की दिशा में हुई. सौभाग्यवश, इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई. जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत की सांस ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहा था, जबकि मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की दिशा में सवारियों को लेकर आ रही थी. मैक्स में कुल 8 यात्री सवार थे, वहीं ट्रक में केवल चालक मौजूद था. दोनों वाहन जब आमने-सामने आए तो संतुलन बिगड़ने के कारण टक्कर हो गई.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. मौके पर जेसीबी मशीन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराया गया ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो. कुछ समय के लिए मार्ग धीमी गति से चला, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से कुछ ही देर में यातायात फिर से पूर्व की भांति सुचारु कर दिया गया.

बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. जिसके कारण बदरीनाथ हाईवे पर बड़ी संख्या में गाड़ियां दौड़ रही हैं. तेज रफ्तार के कारण कई जगहों से सड़क दुर्घटनाओं की भी खबरें आ रही हैं. इसके साथ ही बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं से भी हादसे हो रहे हैं.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!